डॉ. शिवकुमार डहरिया ने निषाद समाज को दी बधाई, प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान
आरंग | चौपाल न्यूज इन।
छत्तीसगढ़ निषाद समाज आरंग परिक्षेत्र के तत्वावधान में भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती का आयोजन आरंग में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन का सबसे भावुक क्षण श्रीराम–जानकी जी की झांकी के साथ नौका पार रहा, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री माननीय डॉ. शिवकुमार डहरिया जी ने अपने उद्बोधन में समस्त निषाद समाज को जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि निषादराज गुहा सामाजिक समरसता, सेवा और भक्ति के प्रतीक हैं, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ निषाद समाज आरंग परिक्षेत्र के अध्यक्ष माननीय श्री दशरु राम निषाद जी ने की। उन्होंने समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को सहेजने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—



मान. श्री वतन चन्द्राकर जी (सदस्य जिला पंचायत रायपुर),
मान. श्री कोमल सिंह साहू जी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग),
मान. श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर जी (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग),
मान. श्री मंगलमूर्ति अग्रवाल जी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),
मान. श्री बालाराम निषाद जी (जिलाध्यक्ष, छ.ग. निषाद समाज रायपुर),
मान. श्री रामप्यारे निषाद जी (सचिव, छ.ग. निषाद समाज जिला संगठन रायपुर),
मान. श्री गोपाल निषाद जी (राजा, निषाद समाज आरंग परिक्षेत्र),
मान. श्री खिलावन निषाद जी (उपाध्यक्ष, निषाद समाज आरंग परिक्षेत्र / पार्षद वार्ड क्र. 01),
मान. श्री शरद गुप्ता (जीतू) जी (नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद आरंग),
मान. श्री समीर सागीर गोरी जी (पार्षद वार्ड क्र. 07),
मान. श्री ईश्वर पटेल जी (पार्षद वार्ड क्र. 04),
मान. श्रीमती दीक्षा सुरज सोनकर जी (पार्षद वार्ड क्र. 05),
मान. श्री भरत लोधी जी (पूर्व एल्डरमेन) शामिल रहे।
समाज के पदाधिकारी एवं राज पंचगण
छत्तीसगढ़ निषाद समाज आरंग परिक्षेत्र के
अध्यक्ष – दशरु राम निषाद
उपाध्यक्ष – खिलावन निषाद
अंकेक्षक – राजा
तथा समाज के वरिष्ठजनों में
नरोत्तम निषाद (बनचरौदा), हरिशंकर निषाद (छटेरा), लोकनाथ निषाद (निसदा), लच्छन निषाद (पारागांव), लछनु निषाद (गोईन्दा), पुन्नुराम निषाद (आरंग), पुरानिक निषाद (बेनीडीह) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही राज पंचगण में
नंदकुमार निषाद, दिनेश कुमार निषाद, शेखर निषाद, सुरेश निषाद, मंजु निषाद, शत्रुहन निषाद, शिवकुमार निषाद, निरंजन निषाद, राजू निषाद, वरुण निषाद, नकुल निषाद, कमलेश निषाद, रेवा निषाद, रामप्रसाद निषाद, अखिलेश निषाद, संतोष निषाद, ईतवारी निषाद, बिंदु निषाद, फेरहा निषाद, भीमसेन निषाद, गणेशु निषाद, कोमल निषाद, पोखन निषाद, हेमलाल निषाद, भैयाराम निषाद, पुनित निषाद, दामोदर निषाद, मानसिंग निषाद, गजाधर निषाद, रामकुमार निषाद, टीकाराम निषाद, प्रहलाद निषाद, नंदूराम निषाद, किसलाल निषाद, लीलाराम निषाद, विष्णुराम निषाद, नारद निषाद, कृष्णकुमार निषाद, तिरिथ निषाद, रत्नु निषाद, तीजू निषाद, कुमार निषाद, राज चपरासी कृष्ण कुमार निषाद, जीवराखन निषाद सहित अनेक गणमान्य जन शामिल रहे।
कार्यक्रम स्थल गौरा चौरा चौक, शीतला पारा, आरंग में आयोजित इस आयोजन में भजन, जयकारे और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजकों ने समाजजनों से अपील की कि वे प्रतिवर्ष की तरह इस पावन आयोजन में सहपरिवार सहभागिता कर समाज की एकता को मजबूत करें।
|| राम जानकी भगवान की जय ||http://Chaupalnews.in

