धरसीवां–सकरा में श्रद्धा से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती

धरसीवां–सकरा में श्रद्धा से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती

चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़ |http://Chaupalnews.in धरसीवां – सकरा
ग्राम पंचायत सकरा में आज भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सकरा के सरपंच श्री रघुनाथ साहू जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उपस्थित जनसमुदाय ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन सेवा, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।
— चौपाल न्यूज इन, रायपुर छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *