कर्मा विद्यालय समोदा के वार्षिकोत्सव में शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश लोक गायिका आरू साहू की प्रस्तुति ने मोहा मन

कर्मा विद्यालय समोदा के वार्षिकोत्सव में शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश लोक गायिका आरू साहू की प्रस्तुति ने मोहा मन

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inआरंग। कर्मा विद्यालय समोदा में 21 दिसंबर 2025 को वार्षिक उत्सव, स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कसडोल विधायक श्री संदीप साहू ने कहा कि शिक्षा तभी पूर्ण होती है जब उसके साथ संस्कार और अनुशासन जुड़े हों। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर श्री बी. सी. साहू ने की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विशिष्ट अतिथियों में प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार पाटले, वरिष्ठ साहित्यकार श्री मिनेश कुमार साहू, समाजसेवी इंजीनियर सेवक साहू, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका सुश्री आरू साहू तथा डॉ. वेद लाल साहू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

कर्मा विद्यालय समोदा के वार्षिकोत्सव में शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश लोक गायिका आरू साहू की प्रस्तुति ने मोहा मन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक गायिका आरू साहू की छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुति रही। उन्होंने “मोर कर्मा दाई”, सुवा गीत एवं लोरिक चंदा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को लोक संस्कृति से सराबोर कर दिया।

कर्मा विद्यालय समोदा के वार्षिकोत्सव में शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश लोक गायिका आरू साहू की प्रस्तुति ने मोहा मन


समारोह में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री सोमनाथ साहू एवं शिक्षिका श्रीमती नम्रता देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, शिक्षकगण, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *