चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
आरंग।https://chaupalnews.in
आरंग नगर में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री सुनील कुमार जी का गरिमामय आगमन हुआ। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पिंटू क्रुरे जी के निवास स्थान, आरंग में संपन्न हुआ, जहां कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री भुनेश्वर बघेल जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के उपाध्यक्ष श्री प्रेमचंद जायसी जी, पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक श्री पवन रात्रे जी, प्रकाश मार्कण्डेय जी, अब्दुल कादिर गोरी जी, संजीव चंद्राकर जी, जय डहरिया जी, महेंद्र बंजारे, वितिक गायकवाड, नरसिंग पटेल, बिसेसर टोंडे, राजू घृतलहरे, ओमकार निर्मलकर, प्रशांत कुर्रे, टेनेश्वर ध्रुव, ओमी ध्रुव, महेंद्र साहू, गोकुल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी श्री सुनील कुमार जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना एवं संगठन को मजबूत करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया।
बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रभारी श्री सुनील कुमार जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह आयोजन आरंग क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।
— चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
