भारत रत्न Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर आरंग में श्रद्धांजलि सभा, युवा कांग्रेस ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

भारत रत्न Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर आरंग में श्रद्धांजलि सभा, युवा कांग्रेस ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

चौपाल न्यूज इन | आरंग, रायपुर ग्रामीण
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर गुरुवार को आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस भवन आरंग में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के लिए उनके योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई गई भूमिका को याद किया।
महामाया पारा में दिखा सेवा और मानवता का संदेश
राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आरंग के महामाया पारा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान महादान” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने युवा कांग्रेस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना ही राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया था, जिसे आज भी देश याद करता है।


रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवा, सद्भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देखने को मिला।


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शहर खिलावन निषाद, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण सजल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष भारत लोधी, मंडल प्रभारी तुलसी भाई पटेल, पार्षद समीर सागीर गोरी, ईश्वर पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सूरत सोनकर, गौरव चंद्राकर, मनमोहन गुप्ता, सादिक बेलिम, चंद्रहास साहू, बीके भारद्वाज, देवेंद्र घृतलहरे, लोमस, हेमलता लोधी, कुलदीप लोधी साहू, सलमान खान, सागर जोशी, इंद्रजीत कुमार साहू, गणेश बंदे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
चौपाल न्यूज इन
जनता की आवाज, हर खबर पर नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *