ग्रामीण क्षेत्रों में गैस संकट गहराया, 45 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस संकट गहराया, 45 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

“गैस गायब, सरकार लापता, जनता परेशान… जिम्मेदार कौन?” — परमानंद जांगड़े।

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inआरंग | मंदिर हसौद | चंदखुरी (रायपुर ग्रामीण)
आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आरंग, मंदिर हसौद, चंदखुरी, नया रायपुर, समोदा, भानसोज, भैषा एवं खरोरा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता को संकट में डाल दिया है। गैस वितरण केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने के बावजूद गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।
🔴 जनता बेहाल, हालात बेकाबू
45 दिन की रिफिलिंग अवधि के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं
कई केंद्रों पर “स्टॉक खत्म” की स्थिति
महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से लकड़ी और चूल्हे का सहारा
⚫ सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
यह स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है—
👉 क्या गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी (shortage) पैदा की जा रही है?
👉 या फिर शासन स्तर पर आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है?
स्थानीय नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
🟠 नेता का तीखा हमला
आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद जांगड़े ने प्रशासन और सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा—
“45 दिन से गैस गायब है, लेकिन सरकार और प्रशासन दोनों ही लापता हैं।”
उन्होंने कहा कि तय 45 दिनों की रिफिलिंग अवधि का पालन नहीं होना, आपूर्ति व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को दर्शाता है।
🔵 जमीनी हकीकत
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मजबूरी में पारंपरिक ईंधन का उपयोग कर रहे हैं। महिलाएं धुएं में खाना बनाने को विवश हैं, जिससे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
“जनता सिलेंडर के लिए लाइन में खड़ी है और सरकार प्रचार में व्यस्त है — यही आज की जमीनी हकीकत है।”
🟣 मुख्य मांगें
तत्काल गैस आपूर्ति बहाल की जाए
वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए
दोषी अधिकारियों एवं एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई हो
🔴 जनता का बड़ा सवाल
❓ “जब 45 दिनों में भी गैस नहीं मिले, तो जिम्मेदार कौन?”
🎤 चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)
आपकी आवाज, आपका हक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *