सोने की खरीदी पर रोक के आह्वान के विरोध में आरंग में कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन

सराफा व्यवसायियों और कारीगरों के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

चौपाल न्यूज इन | रायपुर/आरंग, छत्तीसगढ़http://Chaupalnews.in
सोने की खरीदी पर रोक लगाने के आह्वान के विरोध में आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। सराफा व्यवसायियों, कारीगरों और इस व्यवसाय से जुड़े कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के निर्देशानुसार किया गया।


आरंग शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर और स्लोगन लेकर सड़कों पर रैली निकाली तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोने की खरीदी पर रोक लगाने का आह्वान व्यापारियों और गरीब कारीगरों की आजीविका पर सीधा हमला है।
“रोजी-रोटी पर मंडरा रहा संकट” – खिलावन निषाद
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आरंग शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन निषाद ने कहा कि इस फैसले के कारण सराफा व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। छोटे व्यापारियों से लेकर सोने-चांदी के कारीगरों तक सभी वर्ग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है और कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे निर्णय लेने से पहले छोटे व्यापारियों, मजदूरों और कारीगरों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। कांग्रेस लगातार आम जनता और व्यापारियों की आवाज उठाती रहेगी।
सराफा बाजार पहुंचकर व्यापारियों से किया संवाद
आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आरंग के सराफा बाजार पहुंचे और व्यापारियों, कारीगरों एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को इस निर्णय के संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और कारीगरों के साथ बातचीत के वीडियो भी तैयार किए, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल माध्यम से भी सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, पार्षद समीर गोरी, भरत लोधी, दीपक चंद्राकर, उपेंद्र साहू, सादिक बैलीम, राममोहन गुप्ता, सुनील बघेल, शैलेश साहू, नारायण सोनी, मनोज सोनकर, मोनू कंदरा, शेखर लोधी, शिवा जलछत्री, चंदन लोधी, मुकेश लोधी, राजकुमार जलछत्री, मनीष जलछत्री, गोपी जलछत्री, अंगे लोहार, मोहन साहनी, पुनेन्द्र जलछत्री, पुरन जलछत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *