एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने की चेतावनी, सुबोध हरितवाल जी ने उठाई क्षेत्रवासियों की आवाज
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inरायपुर पश्चिम विधानसभा के रामनगर एवं गुढियारी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली विभाग में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में आज चीफ इंजीनियर कार्यालय सीएसईबी का घेराव कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुबोध हरितवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती, डीओ और फ्यूज की समस्या, जंपर खराबी, कर्मचारियों की कमी, कॉल सेंटर की नाकामी समेत विभिन्न जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निराकरण की मांग की।

नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है और यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
चौपाल न्यूज इन
रायपुर, छत्तीसगढ़
