गुढियारी में ‘बिजली संकट’ पर कांग्रेस का हमला — CSEB कार्यालय का घेराव, सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में फूटा जनता का गुस्सा

गुढियारी में ‘बिजली संकट’ पर कांग्रेस का हमला — CSEB कार्यालय का घेराव, सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में फूटा जनता का गुस्सा

कांग्रेस उग्र प्रदर्शन और विभाग के खिलाफ सीधा मोर्चा।
प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में घेराव के बाद जागे अधिकारी,

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inरायपुर पश्चिम विधानसभा के गुढियारी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। आम जनता की परेशानी को लेकर कांग्रेस ने आज आक्रामक तेवर अपनाते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और CSEB कार्यालय का घेराव कर दिया।


प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल जी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “बिजली दो या जवाब दो”, “जनता परेशान, विभाग बेखबर” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
🔴 जनता त्रस्त, विभाग मस्त — कांग्रेस का सीधा आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गुढियारी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के इस मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से बच्चे, बुजुर्ग और व्यापारी सभी परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।


🔴 सुबोध हरितवाल का सीधा वार
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुबोध हरितवाल जी ने कहा कि “यह केवल बिजली कटौती नहीं, बल्कि जनता के साथ अन्याय है। जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”


🔴 घेराव के बाद अधिकारियों की नींद खुली
कांग्रेस के आक्रामक प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की और जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। साथ ही सहायता केंद्र में लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने की बात भी स्वीकार की।
🔴 कांग्रेस की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
👉 चौपाल न्यूज इन, रायपुर छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *