भिलाई को बिकने नहीं देंगे : सत्याग्रह मंच पर जनता बनाम बीएसपी प्रबंधन, विधायक देवेंद्र यादव का निर्णायक ऐलान

भिलाई को बिकने नहीं देंगे : सत्याग्रह मंच पर जनता बनाम बीएसपी प्रबंधन, विधायक देवेंद्र यादव का निर्णायक ऐलान

भिलाई | चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
भिलाई में चल रहे ऐतिहासिक भिलाई सत्याग्रह के दौरान आज वह दृश्य सामने आया, जिसने पूरे शहर की संवेदनाओं को झकझोर दिया। बीएसपी प्रबंधन संवाद के नाम पर सत्याग्रह मंच पर पहुंचा, लेकिन भिलाई के भविष्य से जुड़े सवालों के सामने उनका रुख औपचारिक और असंवेदनशील नजर आया।
सत्याग्रह मंच से विधायक देवेंद्र यादव जी ने एक-एक कर वे मुद्दे उठाए, जो भिलाई की पहचान और अस्तित्व से सीधे जुड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“बीएसपी आवास खाली कराना बंद किया जाए।”
जवाब में प्रबंधन की ओर से सिर्फ पानी पीने की सलाह दी गई।
विधायक ने आगे सेक्टर-9 अस्पताल को बेचने के फैसले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह अस्पताल सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि लाखों लोगों की जिंदगी का सहारा है। इस पर भी प्रबंधन की ओर से नींबू पानी पीने जैसी औपचारिक प्रतिक्रिया सामने आई।
उन्होंने बीएसपी स्कूलों को बेचने की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिरों की बिक्री भिलाई के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जवाब मिला— जूस पी लो।
जब विधायक देवेंद्र यादव ने नई रिटेंशन स्कीम को वापस लेने की मांग उठाई तो प्रबंधन ने कुछ खा लेने की बात कहकर गंभीर मुद्दों को टालने की कोशिश की।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच विधायक देवेंद्र यादव ने भावुक और दृढ़ स्वर में कहा—
“यह भिलाई के भविष्य की लड़ाई है, इसलिए मैं भूखा बैठा हूं।”
जब बीएसपी प्रबंधन से ठोस निर्णय की अपेक्षा की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास अधिकार नहीं हैं और वे किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेजेंगे। इस पर विधायक ने साफ कर दिया—
“हम इंतजार करेंगे, लेकिन यह आंदोलन रुकेगा नहीं।”
मंच से गूंजते शब्द—
“भिलाई को बिकने नहीं देंगे”
ने सत्याग्रह स्थल को संघर्ष और संकल्प का केंद्र बना दिया।
सत्याग्रह स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, श्रमिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि भिलाई के आवास, अस्पताल, स्कूल और सामाजिक ढांचे से कोई समझौता नहीं होगा।
भिलाई सत्याग्रह अब केवल विरोध नहीं, बल्कि भिलाई की आत्मा और भविष्य को बचाने का जनांदोलन बन चुका है।
चौपाल न्यूज इन इस जनसंघर्ष की हर आवाज को प्रमुखता से सामने लाता रहेगा।http://Chaupalnews.in

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *