धर्मनगरी आरंग में 15–16 जनवरी को भव्य राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे अध्यक्षता

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inआरंग (रायपुर)।
धर्मनगरी आरंग की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 15 एवं 16 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह आयोजन इंडोर स्टेडियम परिसर, आरंग में प्रतिदिन संध्या 6 बजे से प्रारंभ होगा।
राजा मोरध्वज के त्याग, बलिदान और धर्मपरायणता को समर्पित यह महोत्सव न केवल आरंग बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
🔴 मुख्यमंत्री करेंगे दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से दीप प्रज्वलन समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव (लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण)
एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा (गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
🏛️ मंत्रिमंडल, सांसद और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री केदार कश्यप – मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता
श्री श्याम बिहारी जायसवाल – मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
श्री लखनलाल देवांगन – मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम विभाग
श्री राजेश अग्रवाल – मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास
श्री रामविचार नेताम – मंत्री, आदिम जाति विकास, कृषि एवं किसान कल्याण
श्री टंकराम वर्मा – मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
श्री दयालदास बघेल – मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
श्री ओ.पी. चौधरी – मंत्री, वित्त, आवास एवं पर्यावरण
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े – मंत्री, महिला एवं बाल विकास
श्री गजेन्द्र यादव – मंत्री, स्कूल शिक्षा एवं विधि विभाग
इसके साथ ही आदरणीय पूर्व मंत्री सासंद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर लोकसभा,
श्री नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर,
श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग,
एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन जी नगरपालिका परिषद आरंग के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम मे


🎶 सांस्कृतिक संध्या और लोककला होंगी मुख्य आकर्षण
दो दिवसीय राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक संध्या, लोककला प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ी नृत्य, संगीत एवं पारंपरिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी।
महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुँचाना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।
📌 आयोजन एवं संयोजन
इस ऐतिहासिक आयोजन के संयोजक गुरु खुशवंत साहेब,
मंत्री – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,
अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन हैं।
आयोजन सर्व समाज, नगरपालिका परिषद आरंग एवं विधानसभा आरंग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है

आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे परिवार सहित इस सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता कर राजा मोरध्वज की गौरवशाली विरासत से साक्षात्कार करें। कार्यक्रम से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, लाइव अपडेट, फोटो एवं विशेष रिपोर्ट चौपाल न्यूज इन पर उपलब्ध रहेंगी।
चौपाल न्यूज इन : जन–जन की आवाज़, सच के साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *