डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ ‘वोट बचाओ – देश बचाओ – लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम, घर-घर पहुंचकर जनता को जागरूक करने का लिया निर्णय
चौपाल न्यूज इन रायपुर समोदा (आरंग)। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और आम नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ – देश बचाओ – लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के अंतर्गत समोदा मंडल में संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया जी की उपस्थिति एवं नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मतदान का अधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि देश के भविष्य को निर्धारित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

भाजपा सरकार पर वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का आरोप
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार वोट चोरी के सहारे सत्ता में आई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। यदि किसी भी स्तर पर मतदाता सूची या चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता होती है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। वोट की चोरी रोकने और मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।
गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगा वोट बचाओ अभियान
डॉ. शिवकुमार डहरिया जी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को वोट के महत्व, मतदाता सूची में अपने नाम की जांच तथा मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वालों को जनता अपने मताधिकार की ताकत से जवाब देगी। आने वाले समय में किसी भी प्रकार की कथित वोट चोरी या चुनावी अनियमितता को रोकने के लिए कांग्रेस संगठन पूरी सजगता के साथ काम करेगा।
प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल सिंह साहू जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन जी, मंडल प्रभारी आजूराम वंशे जी, मोहन साहू जी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप वर्मा जी, पूर्व जोन अध्यक्ष शिव साहू जी, नगर पंचायत समोदा के पूर्व उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू जी, घनश्याम साहू जी, शिवरतन साहू जी, गज्जू यादव जी, पार्षद देवेंद्र साहू जी, वैशालिनी साहू जी, ईश्वर साहू जी, पूनमचंद साहू जी, नारायण कुर्रे जी, इंदु कुर्रे जी, मनोज जोशी जी, पुखराज साहू जी, खेमीचंद साहू जी, ज्ञानचंद साहू जी, चूरामन दास मानिकपुरी जी, तोमन साहू जी, नारायण साहू जी, होशराम साहू जी, राधेश्याम सेन जी, नेहरू साहू जी, नेहरू नामदेव जी, मोती चक्रधारी जी, हरिचंद जी, उमेश साहू जी एवं मुकेश साहू जी सहित सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं कांग्रेस के बड़ी संख्या में सम्माननीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनजागरूकता पर जोर
कार्यक्रम के समापन पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वोट जनता की आवाज है, लोकतंत्र की पहचान है और संविधान की ताकत है। इसकी सुरक्षा के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। समोदा मंडल से शुरू हुआ यह संकल्प जन-जन तक पहुंचाने और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
चौपाल न्यूज़ इन | रायपुर, छत्तीसगढ़ | आरंग विधानसभा
