मनरेगा बचाओ संग्राम: बिरगांव में कांग्रेस का एकदिवसीय सांकेतिक धरना व चक्काजाम

मनरेगा बचाओ संग्राम: बिरगांव में कांग्रेस का एकदिवसीय सांकेतिक धरना व चक्काजाम

भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, व्यास तालाब–बिलासपुर हाईवे पर दिखा जनआक्रोश

बिरगांव |http://Chaupalnews.in चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)
मनरेगा को बचाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बिरगांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम आंदोलन आयोजित किया गया। यह आंदोलन “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत शुक्रवार को व्यास तालाब, नगर निगम बिरगांव के समीप संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान व्यास तालाब–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सांकेतिक चक्काजाम कर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
भाजपा सरकार पर तीखा हमला


रायपुर ग्रामीण विधानसभा के जनसेवक श्री पंकज शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है।


वहीं रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पप्पू राजेन्द्र बंजारे ने मनरेगा को ग्रामीण जीवन की रीढ़ बताते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विशेष रूप से रहे उपस्थित
इस धरना-प्रदर्शन में महापौर बिरगांव श्री नंदलाल देवांगन, सभापति श्री कृपा निषाद, पार्षद इकराम खान, रितेश सिंह, डिकेंद्र सिन्हा,रियाज खान, लखन साहू, मुकेश तिवारी, बाबा खान, बैसाखू सागर, रोशन यादव, रूपेश वर्मा, हानी बागा, उबारन बंजारे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूत भागीदारी
महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग विभाग एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
नेतृत्व में आंदोलन
आंदोलन का नेतृत्व


श्री योगेन्द्र सोलंकी, अध्यक्ष — बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

चौपालन्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *