मनरेगा बचाओ संग्राम : आरंग में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन रहा सफल

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस का सशक्त आंदोलन

आरंग http://Chaupalnews.in| चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन आज आरंग विधानसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के निर्देशानुसार, धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रसनी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित किया गया।


गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
धरना–प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सत्य, अहिंसा एवं सामाजिक न्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


कांग्रेस नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में
कोमल साहू जी – ब्लॉक अध्यक्ष, आरंग
ओमप्रकाश यादव जी – ब्लॉक अध्यक्ष, चंदखुरी
खिलावन निषाद जी – ब्लॉक अध्यक्ष, आरंग शहर
गोपाल चतुर्वेदी जी – अध्यक्ष, नगर पंचायत मंदिर हसौद
वतन चंद्राकर जी – जिला पंचायत सदस्य
रेखराम पात्रे जी – संयुक्त महामंत्री
सजल चंद्राकर जी – जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस
सहित वरिष्ठ नेता केशरी मोहन साहू, मंजू चंद्राकर, के.के. चंद्राकर, हिरामन साहू (सरपंच), मंगलमूर्ति अग्रवाल, प्रवीण सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष, पार्षद व कार्यकर्ताओं की रही व्यापक भागीदारी
धरना–प्रदर्शन में
मंडल अध्यक्ष – शुभांशु साहू, हरि बंजारे, अनिल टंडन, ईश्वर जोगलेकर, कुलदीप वर्मा, धन्नू साहू, प्रकाश मार्कण्डेय, पोषण साहू, भारत लोधी
एवं
पार्षदगण – ईश्वर पटेल, राकेश मिश्रा, अनुज मिश्रा, राकेश जायसवाल, भुषण बघेल, एकता अवधेश मिश्रा, उत्तम साहू, दीनू यादव, निर्देश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इसके अलावा उपेंद्र भारती, आर्यन जोशी, सागर जोशी, दिलीप जोशी, संतोष टंडन, प्रेमनारायण मिश्रा, कमलेश भारती, कुल्लू निषाद, मनेश कर्रा, शेखर लोधी, शैलेश साहू, गोलू बघेल, दीपक चंद्राकर, दिलीप कुर्रे, खेमीचंद साहू, पूनमचंद साहू, परस चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, कुलदीप लोधी, बिजेंद्र लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों व मजदूरों के हक की लड़ाई जारी
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी की तिथि बढ़ाना किसानों के हित में आवश्यक है और मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
धरना–प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और जनसमर्थन से परिपूर्ण रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *