सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी ने व्यास पीठ से सुनी कथा, उद्बोधन में सनातन मूल्यों पर दिया जोर
चौपाल न्यूज इन http://Chaupalnews.in| रायपुर, छत्तीसगढ़
रायपुर के टिकरापारा स्थित श्री हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में आयोजक साहू परिवार (हीरा बेकारी) के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हो रहा है। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान व्यास पीठ से पूज्य श्री नारायण दास जी महाराज के दिव्य श्रीमुख से प्रवाहित भागवत कथा का सांसद श्री अग्रवाल जी ने श्रवण किया और इसे आत्मिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी का उद्बोधन
अपने उद्बोधन में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सनातन संस्कृति की आत्मा है, जो मानव जीवन को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों का संदेश देती है।

उन्होंने आयोजक साहू परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना मजबूत होती है।
आयोजक साहू परिवार को साधुवाद
इस पावन आयोजन के लिए आयोजक साहू परिवार (हीरा बेकारी, टिकरापारा) की क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भागवत कथा का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
पूज्य श्री नारायण दास जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए, आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं आयोजक परिवार को हार्दिक साधुवाद दिया गया।
चौपाल न्यूज इन — जनता की चौपाल, देश की बात
