मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

रायपुर | चौपाल न्यूज इन | छत्तीसगढ़
मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) के संयुक्त नेतृत्व में आज रायपुर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन


धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाना गरीबों, मज़दूरों और ग्रामीण भारत के अधिकारों पर सीधा हमला है। यह निर्णय देश की लोकतांत्रिक सोच और गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि देश के गरीब मज़दूरों और श्रमिक वर्ग के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह योजनाओं के नाम बदलकर जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने का प्रयास कर रही है।
इस धरना-प्रदर्शन में रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) श्री कुमार मेनन, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे, प्रदेश महामंत्री श्री सुबोध हरितवाल, पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर, श्री प्रमोद दुबे, श्री अजीत कुकरेजा, श्री सुनील कुकरेजा, पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एवं श्री कन्हैया अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन


वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों की जीवनरेखा है, और उससे महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कदम है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
धरना-स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निर्णय वापस लेने की मांग की। अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *