जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के नव-नियुक्त पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य भेंट, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के नव-नियुक्त पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य भेंट, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण में हाल ही में नियुक्त हुए समस्त नव-नियुक्त पदाधिकारीगण ने आज जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के मूल सिद्धांतों और विचारधारा को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां हमेशा से जनहित और सामाजिक न्याय पर आधारित रही हैं, जिन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भी एकजुट होकर यह दृढ़ संकल्प लिया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच बढ़ाने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए दायित्वधारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
👉 चौपाल न्यूज इन रायपुर, छत्तीसगढ़
जन-जन की आवाज, हर खबर पर नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *