ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
दिनांक : 09 फरवरी 2026
आरंग। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे देश में संगठन विस्तार को लेकर आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद से पार्टी सभी राज्यों में जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने में जुटी हुई है।
सभी स्तर के चुनाव लड़ने के संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी संगठन सृजन को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। पार्टी का लक्ष्य वार्ड स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक मज़बूत ढांचा तैयार करना है, ताकि जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।
2028–29 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी
प्रदेश में चुनाव भले ही तीन वर्ष बाद होने हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अभी से 2028–29 विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में एक मज़बूत विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को जनता के बीच स्थापित किया जाए और सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरा जाए।
इसी कड़ी में पूरे प्रदेश में “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” का शंखनाद भी किया जा चुका है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।
विधानसभा आरंग में ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा
संगठन विस्तार को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा आरंग में ब्लॉक कार्यकारिणी की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
आरंग ब्लॉक :
ब्लॉक अध्यक्ष – द्वारिका नारंग
मंदिर हसौद / नया रायपुर ब्लॉक :
ब्लॉक अध्यक्ष – भुनेश जांगड़े
सचिव – शैलेन्द्र कुर्रे
चंदखुरी ब्लॉक :
ब्लॉक अध्यक्ष – उमाकांत वर्मा
सचिव – देवेंद्र बंजारे
भानसोज ब्लॉक :
ब्लॉक अध्यक्ष – डोमार भारद्वाज
भैशा ब्लॉक :
ब्लॉक अध्यक्ष – दीपक ओगरे
सचिव – राजबंधु नवरंगे
सूत्रों के अनुसार, शीघ्र ही विधानसभा अध्यक्ष सहित सर्कल कमेटी की नियुक्ति के आदेश भी जारी किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं में जोश, नेतृत्व के प्रति आभार
विधानसभा आरंग में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े, डागेश्वर भारती, छन्नूलाल डहरिया, प्रकाश बांधे, खेलावन निषाद और राजू कुर्रे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
साथ ही उन्होंने प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक, सह-प्रभारी मुकेश अहलावत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल एवं पूरी प्रदेश समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की यह मजबूती आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
