रायपुर। चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ प्रधान संपादक : सुरेन्द्र यादवhttp://Chaupalnews.in
सर्व समाज द्वारा 24 दिसम्बर 2025 को आहूत छत्तीसगढ़ बंद को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) – छत्तीसगढ़ चैप्टर का समर्थन मिला है। इस संबंध में आज रायपुर में प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों की अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शामिल सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से बंद के समर्थन पर सहमति जताई। इसके आधार पर CAIT छत्तीसगढ़ ने बंद के प्रति नैतिक समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की।
CAIT ने कहा कि व्यापारी समाज राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि मानते हुए हर रचनात्मक एवं सकारात्मक पहल में सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
👉 हाइलाइट्स
24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद
CAIT छत्तीसगढ़ ने दिया नैतिक समर्थन
व्यापारिक संगठनों की सर्वसम्मत सहमति
समाजहित में एकजुटता का संदेश
चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद को CAIT का समर्थन, व्यापारी संगठनों की एकजुटता
