चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़ | आरंग
आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रसनी में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर आईएएस श्री कुमार विश्वरंजन का दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण उपरांत सीईओ जिला पंचायत ने एनआरएल विभाग के संगम क्लस्टर अंतर्गत बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पूर्ण कर चुकी महिलाओं को उनके नवनिर्मित मकानों की चाबियाँ ससम्मान सौंपकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। यह अवसर महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रसनी के सरपंच श्री नंद कुमार चन्द्राकर जी, उपसरपंच श्री पारस मणि चन्द्राकर जी, पूर्व उपसरपंच भाई गोपाल चन्द्राकर जी, भाई समीर चन्द्राकर जी, ग्राम के पंचगण, बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य एवं गृह ग्राम रसनी के श्री वतन चंद्राकर जी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
