चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inनई दिल्ली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अटल जी को स्मरण करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत संगम था। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार, उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके योगदान, उनकी कविताओं, ओजस्वी वाणी और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को सदैव स्मरण रखेगा।
उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनकी 101वीं जयंती पर देशभर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
चौपाल न्यूज इन की ओर से भी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन।
चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़दिल्लीअटल जी को नमन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
