हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर में होगा “पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव”

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर में होगा “पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पोस्टर एवं लोगो का विमोचन, 30 मई को होगा भव्य आयोजन

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://ChaupalNews.inरायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आगामी 30 मई 2026 को “पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन के पोस्टर एवं लोगो का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनभावनाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को पत्रकारिता के मूल्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करेंगे।


मोहन तिवारी ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण देते हुए बताया कि “पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव” हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, संघर्ष और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जहां वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को एक मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पत्रकार सम्मान समारोह, विचार गोष्ठी, विशेष व्याख्यान, मीडिया संवाद तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आर. कृष्णा दास सहित प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे।
हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित यह आयोजन मीडिया जगत के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक माना जा रहा है।
— चौपाल न्यूज इन, रायपुर छत्तीसगढ़

RaipurPressClub #पत्रकारितागौरवमार्तण्डउत्सव #HindiJournalism #उदंतमार्तंड #ChaupalNewsIn #Raip#RaipurPressClub #पत्रकारिता_गौरव_मार्तण्ड_उत्सव #HindiJournalism #उदंत_मार्तंड #ChaupalNewsIn #Raipur #Chhattisgarhur #Chhattisgarh

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *