नकटी गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उजड़े परिवारों से मिलकर कहा— “कांग्रेस न्याय की लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़ी है”

नकटी गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उजड़े परिवारों से मिलकर कहा— "कांग्रेस न्याय की लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़ी है"

बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों का जाना हाल, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर जिले के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद बेघर हुए गरीब परिवारों से मिलने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij तथा कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भावुक अंदाज में कहा—
“गिरा दिया जो मकान तो ये ज़रा देख लेते, कि उस मकान में कितने चराग जलते थे।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कार्रवाई के कारण नकटी गांव के अनेक गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं। जिन लोगों ने वर्षों की मेहनत से अपना घर बनाया था, आज वे खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए गरीबों के साथ अन्याय किया है।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर और कमजोर वर्गों पर होने वाले किसी भी प्रकार के अत्याचार को स्वीकार नहीं करेगी। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी प्रभावित परिवारों से चर्चा कर उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री Shivkumar Dahariya, जी पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू जी रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र “पप्पू” बंजारे, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेमन, पूर्व विधायक धरसीवां अनिता शर्मा, जनसेवक पंकज शर्मा, उद्धव वर्मा, भावेश बघेल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु
नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
भाजपा सरकार पर गरीबों के आशियाने उजाड़ने का लगाया आरोप।
कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद।
— प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव चौपाल न्यूज़ इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *