बहनाकाडी (ब्लॉक आरंग), 13 जनवरी 2026 | http://Chaupalnews.inचौपाल न्यूज इन
कृषि महाविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के अंतर्गत ग्राम बहनाकाडी स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के पश्चात NSS स्वयंसेवक अमर सोनकर ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नियमित परिश्रम, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बहनाकाडी के सम्माननीय सरपंच श्री अशोक बंजारे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा NSS के स्वयंसेवक भीसम साहू, अभिषेक पटेल, फकीर चंद साव सहित लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अतिथियों एवं शिक्षकों ने कृषि महाविद्यालय रायपुर की NSS इकाई द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना की।
इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त किया गया।
NSS द्वारा विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को दिया सफलता का संदेश
