रायपुर ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम पर गंभीर आरोप, NSUI का प्रदर्शन आज, 5 लाख नकद देने की प्रतीकात्मक पेशकश

रायपुर ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम पर गंभीर आरोप, NSUI का प्रदर्शन आज, 5 लाख नकद देने की प्रतीकात्मक पेशकश

रायपुर में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम पर नकली दवाइयों के कारोबारियों से सांठगांठ का आरोप। NSUI आज प्रदर्शन करेगी, 5 लाख नकद देने की प्रतीकात्मक पेशकश, बीजेपी सरकार पर संरक्षण का आरोप।

रायपुर | चौपाल न्यूज इन | 06 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली दवाइयों के कारोबार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम पर नकली दवाओं के कारोबारियों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाते हुए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने आज विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
NSUI का आरोप है कि रायपुर के टैन कैफे में संजय नेताम को नकली दवाओं के एक कारोबारी के साथ बैठक करते हुए कैमरे में कैद किया गया, इसके बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक या विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है।
💰 5 लाख रुपये नकद देने की प्रतीकात्मक पेशकश
NSUI द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि संगठन प्रदर्शन के दौरान संजय नेताम को 5 लाख रुपये नकद देने की प्रतीकात्मक पेशकश करेगा। यह विरोध प्रतीकात्मक एवं व्यंग्यात्मक होगा, जिसके माध्यम से उनसे यह अनुरोध किया जाएगा कि वे दवाई माफियाओं से रिश्वत लेना बंद करें और जनता के स्वास्थ्य से जुड़े विभाग में ईमानदारी से कार्य करें।
🏛️ बीजेपी सरकार पर संरक्षण का आरोप
NSUI ने आरोप लगाया है कि
सबूत सामने आने के बावजूद दोषी अधिकारी और नकली दवा माफियाओं को बचाया जा रहा है, जो राज्य की बीजेपी सरकार के संरक्षण को दर्शाता है। संगठन का कहना है कि नकली दवाइयों का कारोबार सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है।

🔴 जिला अध्यक्ष शांतनु झा का बड़ा बयान
NSUI जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने मामले को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा—
“जब एक असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर खुलेआम नकली दवाइयों के कारोबारियों के साथ बैठकर सौदे करता हुआ कैमरे में कैद हो जाता है और फिर भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती, तो यह साफ दर्शाता है कि उसे सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
नकली दवाइयाँ सीधे आम जनता की जान से जुड़ा अपराध है। NSUI इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
हम 5 लाख रुपये नकद देने की प्रतीकात्मक पेशकश इसलिए कर रहे हैं ताकि यह संदेश जाए कि अब दवाई माफियाओं से रिश्वत लेना बंद किया जाए और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।
अगर जल्द ही निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो NSUI इस आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर तक ले जाएगी।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *