📍 चौपाल न्यूज इन रायपुरhttp://Chaupalnews.in | 17 जनवरी 2026
पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आगामी 01 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले “सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम” में शामिल होने हेतु औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। यह भव्य कार्यक्रम विश्व धर्म चेतना मंच के तत्वावधान में तथा सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए श्री रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार करते हैं।
इस सौजन्य मुलाकात के दौरान श्री मोहित कुमार सरावगी, श्रीमती सरिता सरावगी, श्री मारुति शर्मा, श्री रमेश सिंघानिया एवं श्री सूर्य प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।
पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात, सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम का दिया आमंत्रण
