1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महारैली, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के मुद्दे पर जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
चौपाल न्यूज इन रायपुर, छत्तीसगढ़।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा से जुड़े इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्साहित नजर आए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की रही उपस्थिति

कार्यकर्ताओं को दिल्ली रवाना करने के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी श्री विजय जांगिड़ जी, प्रदेश महामंत्री श्री मलकीत सिंह गेंदू जी, पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय जी, पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर जी, रायपुर ग्रामीण के जनसेवक श्री पंकज शर्मा जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुशील आनंद शुक्ला जी सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही।

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस का कहना है कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के सम्मान को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के नारे के साथ आयोजित इस महारैली में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और हर नागरिक के वोट के सम्मान के लिए उनकी आवाज निरंतर उठती रहेगी।

जय हिंद!
जय संविधान!
प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव चौपाल न्यूज इन
रायपुर, छत्तीसगढ़

