विधायक मद से स्वीकृत कार्य, ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
चोपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupal new inआरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परागांव स्थित चन्द्राकर परिसर में विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायपुर जिला पंचायत सदस्य श्री वतन चन्द्राकर जी विशेष रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर रायपुर राज अध्यक्ष भाई केशव नायक राम चन्द्राकर जी, पूर्व महामंत्री श्री हिम्मत चन्द्राकर जी, ध्रुव कुमार मिर्धा जी (अध्यक्ष, चर्मकार कल्याण बोर्ड), श्री संदीप जैन जी (अध्यक्ष, नगर पालिका आरंग), श्री रिंकू चन्द्राकर जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत आरंग), श्रीमती हुलसी चन्द्राकर जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत महासमुंद), श्री हुलास चन्द्राकर जी (सचिव, न्याय कमेटी), श्री देवेन्द्र चन्द्राकर जी (अध्यक्ष, राम मंदिर ट्रस्ट कमेटी), श्री के.के. भारद्वाज जी (विधायक प्रतिनिधि), श्री देवेन्द्र चन्द्राकर जी (सचिव, राम मंदिर ट्रस्ट कमेटी महासमुंद), लक्षण निषाद जी (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) सहित श्री गोपाल चन्द्राकर जी, श्री खुमेश चन्द्राकर जी, श्री खुबचन्द चन्द्राकर जी, श्री देवनाथ साहू जी एवं ग्राम पंचायत परागांव के सरपंच उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंचगण, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह शेड निर्माण कार्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा ग्रामीणों को एक सशक्त सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता एवं जनसुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
