छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में डॉ. वोमिका गजपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में डॉ. वोमिका गजपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व को मिलेगा नया आयाम, समाज में खुशी की लहर

चौपाल न्यूज इन रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र साहू के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा पर जारी

नियुक्ति आदेश के तहत डॉ. वोमिका गजपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डॉ. वोमिका गजपाल लंबे समय से सामाजिक सेवा, महिला जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति से समाज के युवाओं, महिलाओं एवं बुद्धिजीवियों में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि डॉ. वोमिका गजपाल के अनुभव, नेतृत्व और सकारात्मक सोच से संगठन को नई दिशा एवं नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में समाजहित, युवा सशक्तिकरण, महिला सहभागिता तथा सामाजिक एकता के लिए अनेक रचनात्मक और जनकल्याणकारी अभियान संचालित किए जाएंगे।नियुक्ति के बाद समाज के विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. वोमिका गजपाल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा साहू समाज की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *