विधायक संदीप साहू रहे मुख्य रूप से उपस्थित, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बलौदा बाजार | चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़http://Chaupal new in
कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बालौदी में महान संत, समाज सुधारक एवं सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में गरिमामय रूप से मनाई गई।
इस पावन अवसर पर कसडोल विधायक श्री संदीप साहू कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधायक संदीप साहू ने बाबा गुरु घासीदास जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि “बाबा गुरु घासीदास जी का ‘सतनाम’ का संदेश सत्य, समानता और मानवता पर आधारित है, जो आज के समय में समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने युवाओं से बाबा जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
जयंती समारोह में ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन स्थल ‘जय सतनाम’ के उद्घोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों पर चलकर ही सामाजिक एकता, भाईचारा और समतामूलक समाज की स्थापना संभव है—यह संदेश इस आयोजन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा।
जय सतनाम http://Chaupalnews.in
—
चौपाल न्यूज इन
रायपुर | छत्तीसगढ़
बलौदा बाजार समाचार
