छत्तीसगढ़ कॉलेज में ‘मिलेट कैफ़े’ का शुभारंभ, श्री अन्न से जुड़ेगा स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का नया अभियान

छत्तीसगढ़ कॉलेज में ‘मिलेट कैफ़े’ का शुभारंभ, श्री अन्न से जुड़ेगा स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का नया अभियान

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ https://Chaupalnews.inरायपुर। छत्तीसगढ़ कॉलेज परिसर में मंगलवार को “मिलेट कैफ़े” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी जी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, जिला भाजपा युवा मोर्चा आलोक शर्मा जी तथा कान्हा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मोटे अनाज अर्थात श्री अन्न न केवल पोषण का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में भी एक प्रभावी माध्यम हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ कॉलेज परिसर में स्थापित मिलेट कैफ़े लोगों को पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएगा।


इस महत्वपूर्ण पहल का संचालन नवसृजन मंच की सचिव मनीषा सिंह कविता बिन्नी तिवारी जी के नेतृत्व में महतारी महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। यह प्रयास महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अतिथियों ने इस पहल को “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री अन्न के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मिलेट कैफ़े की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज और स्वास्थ्य के हित में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल बताया।
✍️ चौपाल न्यूज इन रायपुर, छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *