साहेब सुपर मार्ट द्वारा भव्य पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे नगरवासी
चौपाल न्यूज इन | रायपुर छत्तीसगढ़ | बिरगांव
उरकुरा नगर में परम पूज्य कबीर साहेब जी का प्राकट्य उत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साहेब सुपर मार्ट के संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता लखन लाल साहू जी के नेतृत्व में भव्य पूजा-अर्चना, सत्संग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कबीर साहेब के विचारों, मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं सत्संग में शामिल हुए।
सामाजिक कार्यकर्ता लखन लाल साहू जी ने कहा कि कबीर साहेब के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस पावन अवसर पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे उरकुरा नगर में आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजन की सफलता पर साहेब सुपर मार्ट परिवार एवं नगरवासियों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
उरकुरा नगर में परम पूज्य जी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। साहेब सुपर मार्ट एवं लखन लाल साहू जी द्वारा आयोजित भव्य पूजा-अर्चना और भंडारा समाज में एकता व भाईचारे का संदेश देता है। सभी आयोजकों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई।
— सुरेन्द्र यादव
प्रधान संपादक, चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़
