मां शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे सेलिब्रेशन

मां शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे सेलिब्रेशन

बच्चों ने पेंटिंग बनाकर मां के प्रति जताया प्रेम, माताओं ने फनी गेम्स में दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inरायपुर। मां शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल काठाडीह रोड, मठपुरैना में मदर्स डे के अवसर पर वर्ष 2026 का “मदर्स डे सेलिब्रेशन” बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, माताओं एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने सुंदर एवं आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान एवं भावनाओं को अभिव्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में माताओं के लिए भी विशेष फनी गेम्स रखे गए, जिनमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर खुशी, उल्लास एवं पारिवारिक अपनत्व के माहौल से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राजेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां परिवार एवं समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होती हैं। उन्होंने बच्चों को माताओं के त्याग, प्रेम, संस्कार एवं सम्मान का महत्व समझाते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं को आकर्षक उपहार वितरित किए गए तथा बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मातृ सम्मान, प्रेम एवं संस्कारों की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे भावनात्मक एवं प्रेरणादायी आयोजन बताया।

सुरेन्द्र यादव
प्रधान संपादक
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *