ग्राम सकरी में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा — डागेश यादव

ग्राम सकरी में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा — डागेश यादव

भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, डागेश यादव ने उठाई ग्रामीणों की आवाज

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inचंदखुरी/आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी (जावा) में पिछले कई महीनों से लगातार लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच शाम होते ही गांव में बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में लगे सबमर्सिबल पंप सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं, वहीं रात के समय कूलर और पंखे भी पर्याप्त गति से नहीं चलने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्मी से बेहाल हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थापित 40 केवीए ट्रांसफार्मर गांव की बढ़ती आबादी और बिजली जरूरतों के मुकाबले बेहद कम क्षमता का है। इसी कारण लगातार लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। खेतों में दिनभर मेहनत करने वाले किसान और मजदूर रात में भी चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। कई घरों में बिजली उपकरण खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।
इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम के समाजसेवी डागेश यादव ने चंदखुरी मंदिर हसौद स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने गांव की वर्तमान बिजली व्यवस्था को सुधारने हेतु तत्काल 40 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की।
डागेश यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित व्यवस्था से खेती-किसानी, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़
जनता की आवाज, हर गांव तक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *