मंदिर हसौद में सियासी घमासान, नगर बंद के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन कल

मंदिर हसौद में सियासी घमासान, नगर बंद के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन कल

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inमंदिर हसौद | 16 मार्च 2026
नगर पालिका मंदिर हसौद में नगर बंद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी द्वारा घोषित नगर बंद और अनिश्चितकालीन धरना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं।


भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा के नेतृत्व में 16 मार्च 2026 को मंदिर हसौद ओवरब्रिज के नीचे भाजपा संगठन के पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता एकत्र होकर अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी के निर्णय का विरोध करते हुए प्रदर्शन करेंगे। भाजपा का कहना है कि नगर बंद जैसे कदम से आम जनता और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


भाजपा नेताओं ने जताया विरोध
भाजपा नेताओं के अनुसार नगर के विकास और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पार्टी इस निर्णय का विरोध करेगी और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन और नगर पालिका के निर्णयों पर सवाल उठाए जाएंगे।
इन नेताओं की रहेगी प्रमुख उपस्थिति
विरोध प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, महामंत्री रामजी वर्मा, सुखीराम लहरें, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम कुमार बैस, महिला मोर्चा जिला मंत्री जागृति बंजारे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति गहने, पार्षद सागर पटेल, सुरेश यादव, मधुबाला बंजारे, पदमा यादव, मंजू ललित कश्यप, तुलेश देवांगन, नोहर दास रात्रे, बलवंत यादव, राघवेन्द्र, अशोक वर्मा, बल्ला यादव, महेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष का पक्ष
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी का कहना है कि नगर में कई जरूरी विकास कार्य और जनता से जुड़े काम लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका मंदिर हसौद के CMO द्वारा कामकाज में हठधर्मिता और लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण मजबूर होकर उन्हें नगर बंद और अनिश्चितकालीन धरना का निर्णय लेना पड़ा।
नगर में बढ़ सकता है राजनीतिक तनाव
नगर बंद और उसके विरोध को लेकर मंदिर हसौद में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच क्या समाधान निकलता है।
रिपोर्ट:
सुरेंद्र यादव
चीफ एडिटर – चौपाल न्यूज इन, रायपुर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *