☕ चाय पर चर्चा : मंदिर हसौद में विकास, शांति व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन

☕ चाय पर चर्चा : मंदिर हसौद में विकास, शांति व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन

मुख्य चौक गोपाल टी स्टॉल पर जुटे जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व समाजसेवी
चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inमंदिर हसौद नगर के हृदय स्थल मुख्य चौक स्थित गोपाल टी स्टॉल पर आज “चाय पर चर्चा” के माध्यम से नगरहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक संवाद किया गया। इस चर्चा में नगर के बुद्धिजीवी जननेता, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
चर्चा के दौरान नगर की चहुंमुखी विकास योजना, शांति एवं कानून व्यवस्था, शिक्षा, बेरोजगारी तथा युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति जैसे गंभीर विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ युवा मुख्यधारा से भटक रहे हैं, जिन्हें सही दिशा देने के लिए शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
साथ ही समाज में नफरत फैलाने वाली तुच्छ मानसिकता पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे तत्वों को पहचानकर समाज से अलग रखने की आवश्यकता बताई गई। सभी ने एकमत से कहा कि समस्या नहीं, समाधान की सोच के साथ इस प्रकार की चर्चाएं निरंतर होती रहनी चाहिए।
चर्चा में समाधान : सामूहिक प्रयास से ही सशक्त समाज
वक्ताओं ने कहा कि एक जननेता द्वारा इस तरह की जनसंवाद पहल सराहनीय है, जिससे आमजन की समस्याओं पर सीधा संवाद संभव होता है। यह मंच नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
श्रीमती जागृति बंजारे – जिला मंत्री, भाजपा रायपुर ग्रामीण
बलराम सोनवानी – प्रदेश मीडिया प्रभारी, सतनाम सेना
ओमप्रकाश यादव – उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद
प्रवीण सिंह – कांग्रेस जोन प्रभारी, मंदिर हसौद
अनुज मिश्रा – पार्षद
राकेश जायसवाल – पार्षद प्रतिनिधि
अश्वन यादव – भाजपा नेता
कमलेश वर्मा – व्यापारी संघ, मंदिर हसौद
गोपी मार्कण्डेय – संरक्षक, सतनाम सेना मंदिर हसौद
अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि इस प्रकार की सकारात्मक और समाधानपरक “चाय पर चर्चा” आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि नगर को एक बेहतर, शिक्षित और समरस दिशा दी जा सके।
— चौपाल न्यूज इन | मंदिर हसौदhttp://Chaupalnews.in

चौपाल न्यूज इन ऐसी सकारात्मक, समाधानपरक और जनहित से जुड़ी चर्चाओं को हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा और जन–जन की आवाज़ बनकर सत्य, संवेदना और सरोकार के साथ पत्रकारिता करता रहेगा।
👉 सकारात्मक सोच • सार्थक संवाद • मजबूत समाज
— चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *