मनरेगा बचाओ संग्राम: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चन्द्रखुरी से विधानसभा चौक तक ऐतिहासिक पदयात्रा

मनरेगा बचाओ संग्राम: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चन्द्रखुरी से विधानसभा चौक तक ऐतिहासिक पदयात्रा

रायपुर। चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.in


केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) को कमजोर किए जाने के विरोध में आज राजधानी रायपुर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक विशाल पदयात्रा निकाली गई।

इस पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने किया।


पदयात्रा की शुरुआत मां कौशल्या मंदिर, चन्द्रखुरी से हुई, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मां कौशल्या का आशीर्वाद लेकर संघर्ष की इस लड़ाई का शुभारंभ किया। पदयात्रा विधानसभा चौक, रायपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई।


रोजगार पर वार नहीं सहेंगे – गूंजा नारा
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एक स्वर में नारा लगाया—
“रोजगार पर वार नहीं सहेंगे”
“मनरेगा बचाओ, मजदूरों का हक़ बचाओ”
पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण मजदूर, महिला समूह और युवा शामिल हुए, जिससे यह आंदोलन जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।
वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
पीसीसी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी पूर्व मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया जी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सत्यनारायण शर्मा जी
प्रमोद दुबे जी, ऐजाज ढेबर जी, सुबोध हरितवाल जी
शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे जी, श्री कुमार मेनन जी, अजीत कुकरेजा जी, जन सेवक रायपुर ग्रामीण पंकज शर्मा जी, महापौर बिरगांव नंद लाल देवांगन जी सुनील कुकरेजा जी, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव जी, रेख राम पात्रे जी, वतन चंद्राकर जी, संजय चेलक, दिनेश ठाकुर जी, अनुज मिश्रा जी, गोपाल चतुर्वेदी जी, प्रेम शंकर यदु जी


बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
सभी नेताओं ने मनरेगा के माध्यम से गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों को मिल रहे रोजगार के महत्व को रेखांकित किया।
केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप
नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा का बजट घटाकर, भुगतान में देरी कर और तकनीकी बाधाएं खड़ी कर इस योजना को कमजोर करने की साजिश कर रही है। इससे सीधे तौर पर ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के जीवन पर असर पड़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी ने कहा कि—
“मनरेगा सिर्फ योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा है। कांग्रेस पार्टी इस हक़ की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।”
हक़ की लड़ाई जारी रहेगी

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा को मजबूत नहीं किया जाता और मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। यह पदयात्रा केवल शुरुआत है, आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
📌 मुख्य हाइलाइट्स (Highlights):
✔ मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा
✔ चन्द्रखुरी से विधानसभा चौक रायपुर तक मार्च
✔ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आंदोलन
✔ मां कौशल्या मंदिर से आशीर्वाद लेकर शुरुआत
✔ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *