कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव को यादव समाज ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री एवं यादव समाज के गौरव गजेन्द्र यादव के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर महासभा ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष रमेश यदु, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, उप संगठन प्रमुख मोतीलाल यदु, महेश यादव तथा महासचिव राजेन्द्र यदु सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री गजेन्द्र यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि गजेन्द्र यादव जनसेवा, समाज हित एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिससे आम जनता लाभान्वित हो रही है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि मंत्री गजेन्द्र यादव शतायु हों, स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें तथा प्रदेश और समाज की सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहें।
इस अवसर पर सभी ने उनके सफल, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जनहित एवं विकास के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
जय श्री कृष्ण 🚩
चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)
रिपोर्ट : सुरेन्द्र यादव
मुख्य संपादक, चौपाल न्यूज इन
