चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग, महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज जलकर खाक

चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग, महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज जलकर खाक

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://Chaupalnews.inरायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से शिक्षा विभाग को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से अनुकंपा नियुक्ति, बजट, निजी स्कूलों की मान्यता, मध्यान्ह भोजन योजना सहित विभिन्न

महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिकॉर्ड रूम में वर्षों से संधारित कई अहम फाइलें रखी हुई थीं, जिनमें स्कूलों से जुड़ी शिकायतें, विभागीय जांच से संबंधित दस्तावेज और प्रशासनिक कार्यवाहियों की फाइलें शामिल थीं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में कागजात जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस अग्निकांड में शिक्षा विभाग को सबसे बड़ा नुकसान दस्तावेजों के रूप में हुआ है। स्टोर रूम में रखे मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े रिकॉर्ड, अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन, निजी स्कूलों की मान्यता संबंधी फाइलें और विभिन्न स्कूलों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों के दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए। इसके अलावा कई लंबित विभागीय जांच और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी आग में जलकर खाक हो गए।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों के नष्ट होने से भविष्य में कई मामलों की जांच और विभागीय कार्यवाही प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे न केवल शिक्षा विभाग के कामकाज में बाधा आएगी, बल्कि संबंधित मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान का आकलन और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।
— चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *