
कबीरधाम (चारभांटा)http://Chaupalnews.in — आज चारभांटा क्षेत्र में पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा प्रतीकात्मक रूप से किए गए “मुसवा खोज अभियान” ने सियासी माहौल गर्मा दिया।
अमित जोगी ने कहा कि चप्पा-चप्पा छानने के बावजूद एक भी मुसवा नहीं मिला, लेकिन इसके पीछे उन्होंने सरकार पर बड़ा राजनीतिक तंज कसा।
“मुसवे यहाँ नहीं, सरकार में बैठे हैं” — अमित जोगी
अमित जोगी ने अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि
“वैसे मिलेगा भी कैसे? असली मुसवे यहाँ नहीं हैं। धान के गबन और कमीशनखोरी में लिप्त वे लोग सरकार में VIP बनकर बैठे हैं।

उन्होंने इस पूरे अभियान को प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए कहा कि जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों — धान घोटाला, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार — की ओर खींचना ही उनका उद्देश्य है।
बड़े खुलासे का दावा
अमित जोगी ने दावा किया कि
“कौन हैं ये बड़े VIP मुसवे — इसका खुलासा थोड़ी देर में कबीरधाम जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किया जाएगा।”
इस बयान के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों और विरोधियों की नजरें अब कलेक्टर कार्यालय के सामने होने वाले संभावित खुलासे पर टिकी हैं।


राजनीतिक माहौल गरम
इस बयानबाजी के बाद कबीरधाम में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं, सरकार या प्रशासन की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
📌 चौपाल न्यूज इन
खबर पर रहेगी हमारी नजर, हर अपडेट सबसे पहले…

