वार्ड क्रमांक 13 रावांभाठा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

वार्ड क्रमांक 13 रावांभाठा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

अनुभवी रेटिना विशेषज्ञ देंगे आंखों की हर समस्या का समाधान, चश्मा भी निःशुल्क

रायपुर | बिरगांव (रावांभाठा):http://Chaupalnews.in
जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद श्री अश्वनी यादव के प्रयासों से रावांभाठा फुलवारी चौक में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
👁️ आंखों से जुड़ी हर बीमारी का होगा निःशुल्क इलाज
इस शिविर में अनुभवी एवं गोल्ड मेडलिस्ट रेटिना सर्जन द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच की जाएगी। शिविर में विशेष रूप से—
👓 निःशुल्क चश्मा वितरण
👁️ आंखों के परदे (रेटिना) की जांच
⚕️ मोतीयाबिंद (कैटरैक्ट) की जांच व परामर्श
🧓 किसी भी उम्र के लोगों के लिए इलाज की सुविधा
उपलब्ध रहेगी। आंखों से संबंधित हर प्रकार की समस्या का परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।
📍 शिविर स्थल
फुलवारी चौक, रावांभाठा
वार्ड क्रमांक 13, बिरगांव
📞 संपर्क
विकल्प नेत्र एवं रेटिना
मोबाइल: 8889211999
🗣️ पार्षद अश्वनी यादव की अपील
पार्षद श्री अश्वनी यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि “आप सभी इस जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक यह सुविधा पहुँच सके। आपका एक स्टेटस किसी की आँखों की रोशनी लौटा सकता है।”
उन्होंने नागरिकों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ
उठाने की भी अपील की।
✍️ अपना पार्षद – वार्ड क्रमांक 13, रावांभाठा
अश्वनी यादव
चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *