चौपाल न्यूज इन रायपुर http://Chaupalnews.inरायपुर, छत्तीसगढ़: 15 जनवरी को होने वाले वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से माननीय पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी ने रायपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक ली।
इस बैठक में महापौर श्रीमती मिनल चौबे जी, सभापति श्री सूर्यकांत सिंह राठौर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, साथ ही जोन अध्यक्षगण, MIC सदस्य, पार्षदगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की गई और इसे सेना दिवस पर राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रतीक बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने नागरिकों से अपील की कि 15 जनवरी को सभी एक स्वर में वंदे मातरम् गाकर राष्ट्र के प्रति गर्व और कर्तव्य को व्यक्त करें।
वंदे मातरम्!
जय हिंद!

चौपाल न्यूज इन का आह्वान:
आइए, इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं और अपने बच्चों, परिवार और समाज के साथ मिलकर राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करें।
वंदे मातरम्!
जय हिंद!
