रायपुर, छत्तीसगढ़।http://Chaupalnews.in
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए गए बदलावों के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम रायपुर के तहत आज राजधानी रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस और जिला ग्रामीण कांग्रेस रायपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी से आंदोलन को मिला बल
उपवास कार्यक्रम में
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर श्री कुमार मेनन,
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे,
पूर्व मंत्री श्री अमितेश शुक्ल,
पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा,
प्रदेश महामंत्री श्री सुबोध हरितवाल,
पंकज शर्मा जी, अजीत कुकरेजा जी, सुनील कुकरेजा जी, भावेश बघेल जी एवं गिरीश दुबे जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नेताओं ने मनरेगा को कमजोर करने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

काम करने के अधिकार पर हमला : कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी थी, लेकिन अब यह गारंटी समाप्त की जा रही है। अब मजदूरों को काम सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा चयनित गांवों में ही मिलेगा, जिससे ग्रामीण और गरीब परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
न्यूनतम मजदूरी पर संकट
नेताओं का आरोप है कि पहले मजदूर पूरे साल काम की मांग कर सकते थे और उन्हें कानूनी न्यूनतम मजदूरी मिलती थी। अब
फसल कटाई के मौसम में काम नहीं मिलेगा
मजदूरी सरकार की मनमर्जी से तय होगी
जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ेगा।
ग्राम पंचायतों को किया जा रहा दरकिनार
कांग्रेस ने कहा कि पहले मनरेगा के काम ग्राम पंचायतों के माध्यम से होते थे और मेट व रोजगार सहायकों का सहयोग मिलता था। अब काम कहां और कैसे होगा, यह केंद्र सरकार अपने निजी ठेकेदारों के जरिए तय करेगी, जिससे स्थानीय स्वशासन व्यवस्था कमजोर हो रही है।
राज्यों पर बढ़ाया गया वित्तीय बोझ
पहले मजदूरी का 100 प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार करती थी। अब 40 प्रतिशत बोझ राज्यों पर डाल दिया गया है, जिससे राज्य सरकारें खर्च बचाने के लिए काम ही उपलब्ध न कराएं, ऐसी आशंका जताई गई।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें
काम की गारंटी
मजदूरी की गारंटी
जवाबदेही की गारंटी
मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी
काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली
न्यूनतम मजदूरी ₹400 प्रतिदिन
कांग्रेस नेताओं ने जनता से मनरेगा बचाने के अभियान से जुड़ने और मिस्ड कॉल व स्कैन अभियान के माध्यम से समर्थन देने की अपील की।
चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
