चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ http://ChaupalNews.inबिरगांव क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए UKN (उम्मीद की एक किरण) संस्था द्वारा कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य ने सर्द रातों में ठिठुर रहे लोगों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की मुस्कान ला दी।

इस पुनीत कार्य की संस्थापक श्रीमती उमा कुशवाहा जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मानवता और करुणा का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कंबल वितरण के दौरान संस्था के सभी सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा भाव से कार्य किया।

कार्यक्रम में टीम सदस्य
भानुप्रिया रेड्डी, मंजुला रेड्डी, अंजलि राव, श्वेता गोड़ाई, रोहित साहू, देविका गोस्वामी, कविता सहानी, शकीला जी एवं धर्मराज कुशवाहा जी ने सक्रिय सहभागिता निभाई और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई।
संस्थापक उमा कुशवाहा जी ने कहा कि
“UKN का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक उम्मीद की किरण पहुंचाना है। जब तक कोई जरूरतमंद ठंड से परेशान है, तब तक हमारा दायित्व खत्म नहीं होता।”
स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कंबल पाकर जरूरतमंदों ने संस्था और टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
✦ चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर खबर सबसे पहले
