

आरंग के पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय बने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर
http://Chaupalnews.inरायपुर/आरंग, 13 अगस्त 2025 | चौपाल न्यूज इन रायपुर (छत्तीसगढ़)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति और अनुमति से भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इस सूची में आरंग विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय को भाजपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
इस नियुक्ति के साथ ही आरंग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि नवीन मार्कण्डेय के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के कार्यों से पार्टी को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नवीन मार्कण्डेय की प्रदेश नेतृत्व टीम में मौजूदगी से आरंग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।