अछोली के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन और युवा

अछोली के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन और युवा

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प, विकास के कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

बिरगांव | चौपाल न्यूज इन | रायपुर, छत्तीसगढ़
नगर पालिका निगम बिरगांव के प्रमुख नगर अछोली में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए अछोली को एक आदर्श एवं विकसित नगर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।


बैठक में तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, बाजार क्षेत्र के विकास, ठाकुर देव स्थल एवं शीतला माता मंदिर निर्माण, स्वागत द्वार निर्माण, खेल मैदान के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, वृक्षारोपण अभियान तथा नशा मुक्ति के लिए सामाजिक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से युवाओं के लिए खेल मैदान के विकास और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल अछोली के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मिलकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका निगम बिरगांव के सभापति कृपा निषाद जी, पूर्व महापौर अंबिका यदु जी, वरिष्ठ समाजसेवी गोपी चंद्राकर जी, एस. जोशी जी, पूर्व एल्डर मेन भाजपा नेता भागीरथी यादव जी मनोज निषाद जी, शिवशंकर निषाद जी, नरेंद्र यादव जी, विष्णु निषाद जी, मुकेश यादव जी, अभय यादव जी, खिलावन निषाद जी, गौतम साहू जी, पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मिर्जा जी, पार्षद दीनू निषाद जी, मिलन पाल जी, पूर्व पार्षद कमलेश धनगर जी एवं जितेन्द्र यादव जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा साथी और अछोली के समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं नगरवासियों का सहयोग, सहभागिता एवं बहुमूल्य सुझावों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अछोली का विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।
“जनहित सर्वोपरि — अछोली के विकास हेतु हम सभी प्रतिबद्ध हैं।”

✍️ संपादक की कलम से
“किसी भी नगर का विकास केवल सरकार या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं होता, बल्कि जागरूक नागरिकों, युवाओं और समाज के सामूहिक सहयोग से ही विकास की मजबूत नींव रखी जाती है। अछोली में जिस प्रकार सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, स्वच्छता, खेल, पर्यावरण और सामाजिक एकता के लिए एक मंच पर आए हैं, वह पूरे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश है। यदि यही एकजुटता बनी रही, तो अछोली निश्चित ही बिरगांव का एक आदर्श और विकसित नगर बनकर उभरेगा। जनहित सर्वोपरि रहे, यही हमारी शुभकामना है।”
— सुरेन्द्र यादव
प्रधान संपादक
चौपाल न्यूज इन, रायपुर (छत्तीसगढ़)


✍️ चौपाल न्यूज इन
रायपुर, छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *