चौपाल न्यूज़ इन | रायपुर, छत्तीसगढ़ मंदिर हसौद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो अभियान” के तहत रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बाहनाकाड़ी में जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा रायपुर जिला मंत्री श्रीमती जागृति बंजारे ने ग्रामीणों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ग्राम भ्रमण के दौरान जागृति बंजारे ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला मंत्री जागृति बंजारे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज गांव-गांव और अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। “गांव चलो अभियान” का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करना है।

उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महतारी वंदन योजना तथा आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से इनका लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी शासन की योजनाओं से मिले लाभों पर चर्चा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं को सुनना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, ग्राम पंचायत बाहनाकाड़ी के सरपंच अशोक कुमार बंजारे, जनपद सदस्य चित्ररेखा नरेंद्र कुर्रे, बलराम सोनवानी, मुकेश सोनी, यशोदा धीवर, अनिता कर्ष, यशोदा पाटले, ज्योति विश्वकर्मा, लीला गोयल, राजू सिंह राजपूत, किरण राजपूत, भारती नेताम, दुलारी बाई नेताम, अनिल ध्रुव, रामेश्वर यादव, उषा सोनी, अनुसुइया ध्रुव एवं अंबिका कहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
