किसानों को खाद-बीज नहीं देने के विरोध में कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

किसानों को खाद-बीज नहीं देने के विरोध में कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

चौपाल न्यूज़ इन | रायपुर, छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में गुरुवार, 11 जून 2026 को जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्री राजेन्द्र (पप्पू) बंजारे जी के नेतृत्व में रायपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन की शुरुआत के बावजूद किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू जी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। किसान खाद और बीज के लिए भटकने को मजबूर हैं, जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पूर्व विधायक एवं रायपुर लोकसभा प्रत्याशी रहे विकास उपाध्याय जी ने कहा कि प्रदेश के किसान आज सबसे अधिक परेशान हैं। एक ओर खेती की लागत बढ़ रही है, दूसरी ओर आवश्यक कृषि सामग्री की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने का काम करेगी।
रायपुर ग्रामीण जनसेवक पंकज शर्मा जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से किसानों की बोआई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। कांग्रेस किसानों के हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।


जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेन्द्र (पप्पू) बंजारे जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है, लेकिन सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अनिता शर्मा जी, नगर पालिका निगम बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन जी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण साहू जी, उद्धव वर्मा जी, योगेन्द्र सोलंकी, भावेश बघेल जी,जयंत साहू, दिनेश ठाकुर, रेखराम पात्रे जी, ओम प्रकाश यादव, खिलावन निषाद, लखन साहू, मुकेश तिवारी, बाबा खान, रोशन यादव, ज्वाला गोस्वामी, अविनाश नियाल, रामा यादव, जिला सचिव रायपुर ग्रामीण सुरेन्द्र यादव, परमानंद पटेल, एकता अवधेश मिश्रा, नीलकमल, संतोष कोसरिया, प्रवीण सिंह, सतीश सिंह, छवि धीवर, छन्नू यादव, पुकेश साहू, विनोद पटेल, अनुज मिश्रा, राकेश जायसवाल, सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़

प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर उठ रही आवाज़ केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्नदाताओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। यदि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होगा तो इसका सीधा असर कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। किसानों की जायज मांगों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। चौपाल न्यूज़ इन किसानों और आम जनता से जुड़े हर मुद्दे को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का कार्य करता रहेगा।

#कांग्रेस_प्रदर्शन #किसान_हित #रायपुर_ग्रामीण #पप्पू_बंजारे #पंकज_शर्मा #विकास_उपाध्याय #धनेंद्र_साहू #चौपाल_न्यूज़_इन #रायपुर #छत्तीसगढ़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *