झीरम घाटी के अमर शहीदों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मनाया ‘शहादत दिवस’

झीरम घाटी के अमर शहीदों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मनाया ‘शहादत दिवस’

झीरम घाटी हमला की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन में ‘शहादत दिवस’ श्रद्धा, सम्मान और नम आंखों के साथ मनाया गया।

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़ आरंग Chaupal News Inकार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने झीरम घाटी के अमर शहीदों को याद करते हुए उनके छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विशेष रूप से नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार एवं योगेंद्र शर्मा सहित सभी शहीद नेताओं और जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 25 मई छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे काला और पीड़ादायक दिन है। इस दिन प्रदेश ने अपने उन जांबाज नेताओं को खो दिया जिन्होंने छत्तीसगढ़ की माटी, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

नेताओं ने शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि —

  • नंदकुमार पटेल अपनी अद्वितीय संगठन क्षमता और जनसंपर्क के लिए सदैव याद किए जाएंगे।
  • विद्याचरण शुक्ल का लंबा राजनीतिक अनुभव और प्रभावशाली व्यक्तित्व देश की राजनीति में अमिट छाप छोड़ गया।
  • महेंद्र कर्मा ने बस्तर में शांति और जनहित के लिए निरंतर संघर्ष किया।
  • उदय मुदलियार एवं योगेंद्र शर्मा ने संगठन और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

वक्ताओं ने कहा कि इन सभी महान विभूतियों और जवानों का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद, नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता, पार्षद समीर सागीर गोरी, दीपक चंद्राकर, सादिक बेलिम, मनमोहन गुप्ता, डोमन धूरू, दिलीप कुर्रे, चंद्रहास साहू, संतन बंजारे, बिसेसर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चौपाल न्यूज इन रायपुर छत्तीसगढ़

प्रधान संपादक सुरेन्द्र यादव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *