जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा में गूंजे जनहित के मुद्दे, वतन चन्द्राकर ने सरकार को घेरा

जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा में गूंजे जनहित के मुद्दे, वतन चन्द्राकर ने सरकार को घेरा

चौपालन्यूज इन http://Chaupalnews.inआरंग, 21 अप्रैल 2026।जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को जनहित के गंभीर मुद्दों के बीच काफी गर्मागर्म माहौल में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने आम जनता से जुड़े कई अहम विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के दबाव में कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याएं लगातार नजरअंदाज हो रही हैं।🔴 पेयजल संकट पर जोरदार आवाज, रीवा क्षेत्र के लिए प्रस्ताव पारितबैठक में चन्द्राकर ने रीवा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने सेंध जलाशय से लखौली पुलिस बटालियन तक लाई गई पाइपलाइन को रीवा तक विस्तारित करने तथा चपरीद से भी पाइपलाइन जोड़ने का प्रस्ताव रखा।👉 यह प्रस्ताव सामान्य सभा में पारित कर शासन को भेजा गया।🔴 पंचायतों के लंबित भुगतान पर उठे सवालआरंग विकासखंड की 16 पंचायतों में आदिवासी विभाग से स्वीकृत निर्माण कार्यों की राशि पिछले 3 वर्षों से लंबित होने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया।➡️ चन्द्राकर ने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से पंचायतों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।👉 तत्काल राशि जारी करने की मांग की गई।🔴 प्रधानमंत्री आवास योजना में भुगतान अटकाचन्द्राकर ने बताया कि कई पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण पूरा होने के बावजूद पिछले 4 महीनों से भुगतान लंबित है।➡️ इससे गरीब परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।🔴 4000 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण का भुगतान नहींस्वच्छता विभाग के अंतर्गत करीब 4000 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण का भुगतान नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।👉 उन्होंने इसे सीधा अन्याय बताते हुए तत्काल भुगतान की मांग की।🔴 15वें वित्त की राशि में देरी, विकास कार्य प्रभावितगांवों में मूलभूत विकास कार्य 15वें वित्त आयोग की राशि समय पर जारी न होने से बाधित हो रहे हैं।➡️ इस पर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।🔴 अधूरी जल टंकियों से बढ़ रही समस्यापीएचई विभाग की अधूरी जल टंकियों को जल्द पूरा कर जल वितरण व्यवस्था सुचारू करने की मांग रखी गई।👉 अधूरी योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट और गहरा गया है।🔴 भलेरा सोसाइटी मामले में कार्रवाई की मांगधान में पानी डलवाने के मामले में सोसाइटी अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर चन्द्राकर ने नाराजगी जताई और दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की।🔴 बिना सहमति जमीन आवंटन का विरोधग्राम पंचायत रसनी में 56 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को बिना पंचायत की सहमति आवंटित करने के मुद्दे को गंभीर बताते हुए उन्होंने इसे ग्रामीणों के अधिकारों का हनन बताया।🔴 अडानी प्लांट के लिए किसानों की जमीन पर सवालसमोदा बैराज से रायखेड़ा स्थित अडानी प्लांट तक पाइपलाइन बिछाने के दौरान➡️ किसानों की जमीन बिना मुआवजा खोदे जाने का आरोप लगाया गया।➡️ साथ ही 600 करोड़ से अधिक की राशि उद्योग को पानी उपलब्ध कराने में खर्च करने पर भी सवाल उठाए गए।👉 चन्द्राकर ने कहा कि “जब गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है, तब उद्योगों को प्राथमिकता देना गलत है।”🔴 राशन गबन मामले में एफआईआर की मांगपारागांव आरंग की सोसाइटी में सेल्समैन द्वारा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर चावल गबन करने का मामला भी उठाया गया।➡️ उन्होंने केवल निलंबन की कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए👉 दोषी से वसूली और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।📌 अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देशबैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *